वैक्सीन लगने के बाद भी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 37 डॉक्टर हुए कोरोना संक्रमित

By: Pinki Thu, 08 Apr 2021 11:35:32

वैक्सीन लगने के बाद भी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 37 डॉक्टर हुए कोरोना संक्रमित

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 7,437 केस सामने आए हैं। 42 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के 37 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी डॉक्टरों को टीका लग चुका है। इनमें 32 डॉक्टर होम क्वारैंटाइन हैं, जबकि 5 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए AIIMS दिल्ली में 10 अप्रैल यानी शनिवार से विभिन्न ऑपरेशन थिएटरों में केवल इमरजेंसी सर्जरी ही की जाएगी।

दिल्ली में आज मिले मरीजों के बाद एक्टिव केस की संख्या 23,181 हो गई है। यहां अब तक 6,98,005 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। मुंबई में गुरुवार को कोरोना के 8,938 केस सामने आए हैं। 23 लोगों की मौत हुई है, वहीं 4,503 मरीज रिकवर भी हुए हैं। यहां अब तक कोरोना के 4,91,698 केस आ चुके हैं। इनमें से 3,92,514 मरीज रिकवर हो गए, जबकि 11,874 की मौत हो गई। यहां 86,279 एक्टिव केस हैं।

ये भी पढ़े :

# UP Corona Update: 24 घंटे में मिले 8490 नए कोरोना मरीज, 39 लोगों की हुई मौत

# राजस्थान: पिछले 24 घंटे में 3526 नए मरीज मिले, 20 लोगों की हुई मौत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com